Press "Enter" to skip to content

आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News

शिवपुरी। आईटीआई कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा नंदनी लोधी के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा 10 अगस्त को हॉस्टल से दो दिन की छुट्टी लेकर प्रैक्टिकल देने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों की शिकायत पर खनियाधाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

मुहारीकला निवासी जागेश कुमार लोधी ने पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बहन नंदनी शिवपुरी आईटीआई कॉलेज में कंप्यूटर डिप्लोमा कर रही थी और कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी। वह 10 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे हॉस्टल से निकली थी।

अगले दिन 11 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे नंदनी ने किसी अन्य मोबाइल नंबर से अपने भाई को फोन कर बताया कि वह पिछोर में प्रैक्टिकल देने आ रही है। भाई दोपहर करीब 1 बजे तक पिछोर में उसका इंतजार करता रहा, लेकिन नंदनी वहां नहीं पहुंची।

इसके बाद भाई शिवपुरी स्थित आईटीआई कॉलेज हॉस्टल पहुंचा, जहां जानकारी मिली कि नंदनी एक दिन पहले ही हॉस्टल से जा चुकी थी। परिजनों ने शिवपुरी, पिछोर और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

बताया गया है कि छात्रा के पास अपना मोबाइल फोन भी नहीं था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और आसपास के क्षेत्रों सहित संभावित स्थानों पर छात्रा की तलाश की जा रही है।


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!