Press "Enter" to skip to content

टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पाडरखेड़ा निवासी 32 वर्षीय रामखिलौना धाकड़ पर बुधवार रात टैक्सी के विवाद को लेकर कथित रूप से बका से हमला कर दिया गया। हमले में युवक के सिर के पीछे गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

परिजनों के अनुसार घटना रात करीब 9:30 बजे पटेवरी गांव में हुई। रामखिलौना सरसों तुलाने के लिए पटेवरी गया था। इसी दौरान टैक्सी के विवाद को लेकर अनिल धाकड़, मनोज धाकड़, दीपू धाकड़ और रायपुर निवासी शिवम धाकड़ से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने बका से रामखिलौना के सिर के पीछे वार कर दिया।

घायल रामखिलौना को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज शिवपुरी लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!