,

घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News

शिवपुरी। पुरानी शिवपुरी के नीलगर चौराहा स्थित सब्जी मंडी के पीछे रहने वाले 18 वर्षीय फरदीन कुरैशी को गुरुवार रात करीब 11 बजे सांप ने काट लिया। बताया गया है कि फरदीन घर के बाहर बैठा था, तभी करीब एक से डेढ़ फीट लंबे सांप ने उसके हाथ में काट लिया।

सांप के काटने की जानकारी युवक ने परिजनों को दी, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।