,

रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम रिछाई में पुरानी शिकायत को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रामसेवक रजक ने एसपी को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि 13 अगस्त की रात कुछ लोग उसके घर पहुंचे और रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाते हुए उसके और पत्नी के साथ लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से मारपीट की।

जानकारी के मुताबिक हमले में रामसेवक के सिर, पेट और पैर में चोट आई, जबकि उसकी पत्नी प्रीति के सिर पर कुल्हाड़ी लगने से गंभीर चोट आई और 6-7 टांके लगे। आरोप है कि हमलावर घर में घुसे और जेवर लेकर चले गए। पीड़ित परिवार ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है।

रामसेवक का आरोप है कि घटना के बाद थाने में शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं हुई। परिवार ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, एफआईआर दर्ज करने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और जेवर वापस दिलाने की मांग की है।