Press "Enter" to skip to content

आसमान से बरसा पानी, सड़कों पर बरसा देशभक्ति का जुनून! झमाझम बारिश में तिरंगा थामे कदमताल करते नजर आए विधायक और कलेक्टर / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के खनियाधाना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को खनियाधाना में देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। झमाझम बारिश के बावजूद तिरंगा यात्रा का उत्साह कम नहीं हुआ। पिछोर विधायक श्री प्रीतम लोधी और कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने हाथों में तिरंगा थामकर पैदल यात्रा की अगुवाई की।

महाराणा प्रताप चौराहे से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर परिषद परिसर पहुंची। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। बारिश के बीच छात्र-छात्राओं, युवाओं, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया।

यात्रा के दौरान विधायक और कलेक्टर भी बारिश में लगातार लोगों के साथ चलते नजर आए। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी और उत्साह ने रैली में शामिल लोगों का जोश और बढ़ा दिया।

नगर परिषद परिसर में यात्रा का समापन हुआ, जहां विधायक प्रीतम लोधी और कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अन्य अधिकारियों व नागरिकों के साथ राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी ली और हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!