शिवपुरी। प्राइम रूट बस ऑनर्स एसोसिएशन ने जिले में ईको, थ्री-व्हीलर, टैक्सी और इलेक्ट्रिक सीएनजी वाहनों के कथित अवैध संचालन को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। बस संचालकों ने इन वाहनों पर कार्रवाई और उन्हें जब्त करने की मांग की है।
एसोसिएशन का आरोप है कि शिवपुरी से मोहना, करैरा, बदरवास और पोहरी सहित विभिन्न मार्गों पर बसों के समानांतर इन वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इससे बस संचालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन के मुताबिक, इस संबंध में कोतवाली थाना, यातायात पुलिस और आरटीओ विभाग को पहले भी शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
बस संचालकों ने एसपी से मामले की जांच कराकर अवैध रूप से संचालित वाहनों पर रोक लगाने और नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करने की मांग की है।







Be First to Comment