शिवपुरी जिले के नरवर नगर के सिद्धि विनायक कॉलेज परिसर में करीब छह फीट लंबा कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर कॉलेज में मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल आए।
जानकारी के अनुसार, कोबरा ने कॉलेज परिसर में चंदन गोयरा को निगल लिया था। इसके बाद लोगों ने सर्पमित्र सलमान पठान को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सलमान पठान ने सूझबूझ और सावधानी से कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
कोबरा के रेस्क्यू होने के बाद कॉलेज में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि घटना के दौरान किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।





