शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कुशयारा में कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे परिवार के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। ग्राम चौकी निवासी रिंकू परिहार और उनकी मां गुड्डी ने एसपी को शिकायत देकर जयपाल रावत, अजय रावत और भोटा रावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायत के मुताबिक, 11 अगस्त की शाम करीब 4 बजे रिंकू का भाई कांवड़ लेकर आया था। कांवड़ चढ़ाने के बाद जब रिंकू के ससुराल पक्ष के लोग वापस लौट रहे थे, तभी कुशयारा के शिव मंदिर के पास आरोपियों ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रुपये मांगे।
रुपये देने से मना करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान रिंकू के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जबकि लाठी-डंडों से भी हमला किया गया। बीच-बचाव करने पहुंची रिंकू की मां और साले के साथ भी मारपीट का आरोप है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद सिरसौद थाने में गंभीर धाराओं में FIR दर्ज नहीं की गई। परिवार ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, गिरफ्तारी और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।







Be First to Comment