Press "Enter" to skip to content

कोलारस बाईपास पर कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर, मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के NH-46 स्थित कोलारस बाईपास क्रॉसिंग पर अन्नपूर्णा होटल के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और चालक कंटेनर के आगे फंस गए और करीब 20-30 फीट तक घिसटते चले गए। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है।

घायल की पहचान हरि सिंह पुत्र सीताराम जाटव (40), निवासी नोहरी कला के रूप में हुई है। वह बाइक से पनवारी गांव में अपने जीजा के घर जा रहे थे। हादसे के बाद एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने पर रामगढ़ से शिवपुरी जा रहे चंद्रपाल यादव ने राहगीरों की मदद से घायल को अपनी कार से कोलारसh सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन कई लोग घायल की मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!