Press "Enter" to skip to content

कृष्णा होटल के सामने खड़े ट्रक से 190 लीटर डीजल चोरी, अज्ञात चोरों की तलाश / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में कृष्णा होटल के सामने नानाबाड़ी पर खड़े एक ट्रक से करीब 190 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। ट्रक चालक शहरूद्दीन मलिक निवासी बिजहारी, थाना सासनी, जिला हाथरस ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

चालक के मुताबिक उसने ट्रक क्रमांक RJ11 GB 1946 को रात करीब 3:30 बजे कृष्णा होटल के सामने खड़ा किया था और ट्रक के अंदर ही सो गया। सुबह करीब 6 बजे उठकर नीचे देखा तो डीजल टंकी का ढक्कन खुला हुआ था और टंकी में रखा करीब 190 लीटर डीजल गायब था।

चालक ने बताया कि ट्रक कैमरे के सामने खड़ा था। उसने अज्ञात चोरों पर डीजल चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चोरों का सुराग तलाश सकती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!