शिवपुरी। यातायात पुलिस ने ऑटो यूनियन के सहयोग से शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। करीब 50 ऑटो के साथ निकली यात्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर एसपी ऑफिस से रवाना किया।
तिरंगा यात्रा अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा, राजेश्वरी रोड और एमएम चौराहा होते हुए वापस एसपी ऑफिस पहुंची। यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारी, यातायात पुलिसकर्मी और ऑटो यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, कोतवाली टीआई रोहित दुबे, रक्षित निरीक्षक गायत्री इटोरिया, ऑटो यूनियन अध्यक्ष बनवारी लाल धाकरे, करण धानुक सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।









Be First to Comment