शिवपुरी। जिले के खनियांधाना के गूडर रोड पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे पूर्व पार्षद इंदर कुशवाह के घर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।
हादसे के बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। फर्नीचर, कपड़े, अनाज, इलेक्ट्रॉनिक सामान और नकदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। शुरुआती अनुमान में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
बताया गया कि सिलेंडर दो दिन पहले ही रिफिल कराया गया था। घटना के समय घर में महिलाएं खाना बना रही थीं, लेकिन परिवार के सभी सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।







Be First to Comment