Press "Enter" to skip to content

न्यू पुलिस लाइन रोड पर गड्ढे में फंसी स्कूली वैन, बच्चों ने लगाया जोर / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की न्यू पुलिस लाइन स्टेशन रोड पर बारिश के दौरान सड़क पर बह रहे पानी के बीच एक स्कूली वैन गहरे गड्ढे में फंस गई। वैन के फंसने के बाद उसे बाहर निकालने के लिए स्कूली बच्चे भी मदद करते नजर आए। बच्चों ने वैन के टायर के नीचे पत्थर डालकर वाहन को गड्ढे से निकालने का प्रयास किया।

बारिश के कारण सड़क पर पानी भर जाने से गहरे गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे। इसी वजह से वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि न्यू पुलिस लाइन स्टेशन रोड पर बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती है और सड़क के गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं।

स्कूली वैन के गड्ढे में फंसने के बाद बच्चों के खुद वाहन निकालने में मदद करने का वीडियो भी सामने आया है। स्थानीय लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान स्कूली बच्चों सहित अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े और हादसों का खतरा कम हो सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!