Press "Enter" to skip to content

पिछोर आबकारी उप निरीक्षक अनिरूद्ध खानवलकर की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब का विक्रय करते हुए युवक गिरफ्तार | Pichore News

शिवपुरी। जिले के पिछोर आबकारी उप निरीक्षक अनिरूद्ध खानवलकर द्वारा पिछोर क्षेत्र में लगातार आसपास के इलाकों में अवैध शराब को लेकर लगातार कार्यवाही जारी है। कलेक्‍टर श्रीमती अनुग्रहा पी. के निर्देशन पर लॉकडाउन अवधि में शराब माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये आबकारी विभाग द्वारा विशेष दल का गठन किया गया है जिला आबकारी अधिकारी शके.एस. मैकाले के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान को पिछोर में टिंकू लोधी के द्वारा दतिया से मदिरा का अवैध मदिरा का परिवहन एवं विक्रय की सूचना पर अनिरूद्ध खानवलकर आबकारी उप निरीक्षक वृत्‍त पिछोर द्वारा हनुमान कॉलोनी, नई बस्ती, पिछोर में टिंकू लोधी पुत्र स्वरूप  लोधी के रहवासी मकान पर  दविश देकर समक्ष गवाहन 8 पेटी देसी मदिरा प्लेन कुल 72 लीटर मदिरा जिनपर  दतिया जिले का लेबल लगा हुआ है बरामद कर म0प्र0 आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(2) के अंतर्गत  01 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
जप्‍तशुदा सामग्री का अनुमानित मूल्‍य 20000 आंकी गई है।
उपरोक्‍त कार्यवाही मे आबकारी उप निरीक्षक वृत्‍त प्रभारी  श्री अनिरूद्ध खानवलकर, श्री नीरज त्रिवेदी व आबकारी मुख्‍य आरक्षक एवं आरक्षकगण का सराहनीय सहयोग रहा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!