शिवपुरी। जिला अस्पताल शिवपुरी में ड्यूटी के दौरान शराब पीने से रोकना एक नर्सिंग ऑफिसर को भारी पड़ गया। आरोप है कि शराब पी रहे व्यक्ति ने नर्सिंग ऑफिसर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
जानकारी के अनुसार, शिव कॉलोनी निवासी धर्मेन्द्र धाकड़ (29) जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर हैं। 9 अगस्त 2026 की शाम 8 बजे वे ड्यूटी के दौरान सेंट्रल स्टोर से दवाई लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान दवाई वितरण कक्ष के पास धारा सिंह को शराब की बोतल रखकर शराब पीते देखा।
धर्मेन्द्र ने अस्पताल परिसर में शराब पीने पर आपत्ति जताई तो आरोप है कि धारा सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की, जिससे नर्सिंग ऑफिसर बेहोश हो गए।
शिकायत में बताया गया कि धारा सिंह ने दोबारा अस्पताल परिसर में शराब पीने से रोकने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। होश में आने पर अस्पताल स्टाफ के शिवराज सिंह राजपूत, देवेन्द्र सिंह धाकड़ सहित अन्य कर्मचारियों के साथ वे थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं।







Be First to Comment