Press "Enter" to skip to content

गांधी पार्क में क्रिकेट खेलते समय करंट की चपेट में आया युवक, राहगीरों ने बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की हनुमान कॉलोनी निवासी आदित्य धाकड़ रविवार सुबह गांधी पार्क में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान वह बिजली के खंभे के पास खड़े होकर उसे हाथ लगा बैठा, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही बेहोश हो गया।

घटना के बाद आसपास से गुजर रहे बंटी राठौर ने तत्काल मदद करते हुए आदित्य को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। समय पर अस्पताल पहुंचने से उसकी जान बच गई। फिलहाल आदित्य खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

घटना ने गांधी पार्क में बिजली के खंभों की सुरक्षा व्यवस्था और खुले विद्युत उपकरणों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!