Press "Enter" to skip to content

माधव चौक पर स्कूटी टच होने पर मचा बवाल, चालक ने परिवार के सामने दी गंदी-गंदी गालियां, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी शहर के व्यस्तम माधव चौक चौराहे पर मामूली सी बात पर विवाद का एक अजीब मामला सामने आया है। अपने परिवार के साथ लौटकर घर जा रहे असफाक खान की प्लेटिना बाइक से आगे चल रही इलेक्ट्रिक स्कूटी से हल्की सी टच क्या हो गई, स्कूटी चालक इस कदर भड़का कि उसने बीच सड़क पर ही महिला और बच्चों के सामने सरेआम गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं।

शक्तिपुरम कॉलोनी खुड़ा निवासी असफाक खान पुत्र मोहम्मद यूनिश खान ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरुवार, 6 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे वह अपनी पत्नी शेख निकहत और बच्चों के साथ ससुराल नीलगर चौराहा से अपने घर लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी माधव चौक चौराहे पर पहुंची, तो उनके आगे एक इलेक्ट्रिक स्कूटी (नंबर MP33ZK6820) चल रही थी। इसी दौरान असफाक की बाइक स्कूटी से हल्की सी छू गई।

बाइक टच होने भर की देर थी कि स्कूटी चालक आपा खो बैठा और असफाक को मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। चौराहे पर मौजूद अन्य राहगीरों और असफाक की पत्नी ने जब इस बदसलूकी का विरोध किया, तो आरोपी चालक मौके से अपनी स्कूटी लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!