Press "Enter" to skip to content

नींद का झोंका बना हादसे की वजह, पुलिया से नीचे पलटा ईंटों से भरा ट्रक; ड्राइवर-क्लीनर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह झांसी रोड स्थित हवाई पट्टी के पास ईंटों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, ट्रक क्रमांक UP77AN4898 कानपुर से ईंटें लेकर शिवपुरी आ रहा था। सुबह जब ट्रक हवाई पट्टी के पास पहुंचा, तभी चालक को कथित रूप से नींद का झोंका आ गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से नीचे उतरकर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे चालक और क्लीनर को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को नींद का झोंका आना सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!