Press "Enter" to skip to content

8 अगस्त को शिवपुरी में लगेगा विश्व मांगल्य सभा का भव्य सावन मेला, उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति का होगा सम्मान / Shivpuri News

शिवपुरी। विश्व मांगल्य सभा, जिला शिवपुरी द्वारा 8 अगस्त को होटल शगुन वाटिका में भव्य सावन मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा, जिसमें शहरवासियों के लिए खरीदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह सहित कई आकर्षक आयोजन होंगे।

आयोजकों के अनुसार मेले में विभिन्न प्रकार की सामग्रियों के आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सावन पर्व की थीम पर आधारित सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं और परिवारों की सहभागिता रहने की उम्मीद है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जिले की उन मातृशक्तियों का सम्मान होगा, जिन्होंने शिक्षा, समाजसेवा, स्वास्थ्य, संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य किए हैं।

विश्व मांगल्य सभा ने शिवपुरी के सभी नागरिकों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है। संस्था ने बताया कि मेले में स्टॉल लगाने के इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 8269690463 पर संपर्क कर सकते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!