Press "Enter" to skip to content

बामौरकलां में शासकीय शिक्षक पर अश्लील इशारे के आरोप, विरोध करने पर मारपीट की, एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बामौरकलां क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर शासकीय स्कूल के शिक्षक पर छेड़छाड़, मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज नहीं किए जाने के आरोप लगाए हैं। महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बामौरकलां का घर हायर सेकेंडरी स्कूल के पास है। महिला का आरोप है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक मुकेश कुमार शर्मा पिछले करीब दो महीने से अश्लील इशारे कर परेशान कर रहे थे।

महिला का आरोप है कि 5 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे जब शिक्षक स्कूल जा रहे थे, तब उन्होंने अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से महिला को पकड़ लिया, थप्पड़ मारा, झूमाझपटी की और नीचे गिरा दिया, जिससे उसे चोटें आईं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया और धमकी दी कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने बामौरकलां थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। महिला ने आरोप लगाया कि उसे उल्टा डराया-धमकाया गया और कार्रवाई से मना कर दिया गया।

महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!