शिवपुरी। जिले की रहने वाली कविता जाटव ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर अपने पति वीरेन्द्र जाटव पर घरेलू हिंसा, मारपीट, गाली-गलौज और दो वर्षीय बेटे को अपने से अलग करने का आरोप लगाया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पहले की गई शिकायतों पर थाना स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, कविता जाटव की शादी करीब 8–10 वर्ष पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता है, गाली-गलौज करता है और उस पर बेवजह शक करता है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि करीब 12 दिन पहले पति दो वर्षीय बेटे को अपने साथ ले गया।
महिला ने आरोप लगाया कि जब वह अपने बेटे को लेने ससुराल पहुंची तो पति, सास-ससुर, दोनों देवर और ननद ने उसके साथ मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया। उसने यह भी कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती और अलग रहकर काम करके अपना जीवनयापन कर रही है।
शिकायत में महिला ने पुलिस अधीक्षक से अपने दो वर्षीय बेटे को वापस दिलाने, पति और ससुराल पक्ष से सुरक्षा दिलाने तथा उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।







Be First to Comment