शिवपुरी। करैरा अनुविभाग के ग्राम लालपुर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ एक शिक्षक का कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचे, जिसके बाद बच्चों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वीडियो बना लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित शिक्षक राकेश बाथम अक्सर शराब पीकर स्कूल आते हैं। उनका आरोप है कि स्कूल परिसर और पीछे खाली शराब की बोतलें भी मिली हैं। वीडियो बनाने पर शिक्षक ने कथित तौर पर कहा कि “वीडियो बना लो, कोई फर्क नहीं पड़ता।”
इस मामले में करैरा के बीईओ मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें भी वीडियो प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर पंचनामा तैयार किया जाएगा और रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटना गंभीर है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।







Be First to Comment