Press "Enter" to skip to content

प्रेम विवाह के बाद दो युवतियों ने मांगी सुरक्षा, परिजनों से जान का खतरा बताकर एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दो अलग-अलग मामलों में प्रेम विवाह करने वाली युवतियों ने अपने पति और ससुराल पक्ष की सुरक्षा की मांग को लेकर आवेदन दिए हैं। दोनों युवतियों का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया है, लेकिन उनके परिजन नाराज हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

पहले मामले में अशोकनगर जिले के शाडोरा निवासी पूनम ओझा ने बताया कि उन्होंने अपनी इच्छा से कोलारस तहसील के ग्राम वल्हेरा निवासी शिवम छारी से आर्य समाज में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह किया है। विवाह का पंजीयन भी नागपुर महानगरपालिका में कराया गया है। पूनम का आरोप है कि उनके पिता और मामा विवाह से नाराज हैं तथा उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके परिजन शिवपुरी आकर भी कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं।

दूसरे मामले में महाराष्ट्र के नागपुर निवासी खुशबू माथौरिया ने आवेदन देकर बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से खनियाधाना निवासी शिवम जाटव से विवाह किया है और वर्तमान में अपने पति के साथ रह रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवाह किसी दबाव, बहलावे या डर के कारण नहीं, बल्कि अपनी स्वेच्छा से किया है। खुशबू का आरोप है कि उनके परिजन उनके, उनके पति और ससुराल पक्ष को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

दोनों आवेदनों में युवतियों ने पुलिस अधीक्षक से अपने पति और ससुराल पक्ष की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!