शिवपुरी। बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित होने के कारण ग्राम सिंहनिवास का एक मोहल्ला आज भी अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और रात में जंगली जानवरों का खतरा भी बना हुआ है।
ग्राम सिंहनिवास के शंकर जी के चबूतरे के पास निवासरत तमाम ग्रामीणों ने सोमवार 04 अगस्त 2026 को कलेक्टर को आवेदन सौंपकर घरेलू उपयोग हेतु विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।
शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि उनके मोहल्ले में अभी तक कोई विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं लगा है। इस कारण पूरे मोहल्ले में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बरसात का मौसम होने के कारण रात के समय जंगली जानवरों का भय बना रहता है। वहीं अंधेरे के कारण बच्चे भी ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में अतिरिक्त कलेक्टर को जनसुनवाई के दौरान आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि उनके मोहल्ले में शीघ्र विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाकर उन्हें अंधेरे से निजात दिलाई जाए।







Be First to Comment