शिवपुरी जिले के वार्ड क्रमांक 34 और 36 के रहवासियों ने गंदगी, सीवर ओवरफ्लो, अवैध सूअर पालन और नियमित कचरा उठाव नहीं होने की समस्या को लेकर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत में बताया कि वार्डों में जगह-जगह सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। अवैध रूप से सूअर पालन होने से गंदगी और दुर्गंध फैली हुई है, जबकि कई दिनों से कचरा वाहन भी नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने जनसुनवाई में आवेदन देने के साथ-साथ सीपीग्राम्स पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
रहवासियों ने प्रशासन से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में सुधार, सीवर समस्या का स्थायी समाधान, अवैध सूअर पालन पर कार्रवाई और नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन द्वारा शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।







Be First to Comment