Press "Enter" to skip to content

रन्नौद नगर परिषद का कारनामा: पिता की जगह बेटे का बना मृत्यु प्रमाण पत्र, जिंदा व्यक्ति सरकारी रिकॉर्ड में ‘मृत’ / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के रन्नौद नगर परिषद की कथित लापरवाही से एक जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ित गिटला आदिवासी ने मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वर्ष 2022 में उनके पिता जगनी आदिवासी का निधन हुआ था, लेकिन वर्ष 2023 में नगर परिषद रन्नौद ने पिता की जगह उनका ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि इस गलती के कारण उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड, कुटीर योजना सहित कई शासकीय सुविधाएं बंद हो गई हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से वह इस त्रुटि को सुधारवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

गिटला आदिवासी ने कलेक्टर से गलत मृत्यु प्रमाण पत्र निरस्त कर सही रिकॉर्ड दर्ज कराने और बंद हुई सभी शासकीय सुविधाएं दोबारा शुरू कराने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!