शिवपुरी शहर की माधव नगर निवासी 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। छात्रा का आरोप है कि वह 2 जुलाई की शाम करीब 6 बजे फतेहपुर स्थित 28 नंबर कोठी के शिव मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी। इसी दौरान फतेहपुर निवासी अरविंद और राजा रास्ते में शराब पी रहे थे। आरोप है कि दोनों ने उसका हाथ पकड़ लिया और कहा, “तुझे ले जाऊंगा।”
पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों आरोपी पिछले एक महीने से नाबालिग को लगातार परेशान कर रहे हैं। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।







Be First to Comment