Press "Enter" to skip to content

रास्ता बंद कर शराब के लिए पैसे मांगने का आरोप, विरोध करने पर परिवार से मारपीट; एसपी से एफआईआर की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर गधाई निवासी अखिलेश विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर गांव के ही हमीर सिंह विश्वकर्मा, केशव विश्वकर्मा और रविन्द्र विश्वकर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने उनके घर आने-जाने का रास्ता बंद कर रखा है और कथित रूप से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करते हैं। पैसे देने से मना करने पर 2 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 3 बजे आरोपी उनके घर पहुंचे, गाली-गलौज की और मकान बेचकर गांव छोड़ने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। शिकायत में बताया गया है कि इस हमले में उनकी मां कौशल्या, भाई भरत, भाभी सुनीता और स्वयं अखिलेश घायल हुए। साथ ही घर के बर्तन तोड़ने और घटना का वीडियो होने का भी दावा किया गया है।

अखिलेश का आरोप है कि घटना के बाद जब वह करैरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो आरोपियों ने वहां पहुंचकर सांठगांठ कर ली, जिसके चलते उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। वहीं, आरोपियों द्वारा उनके खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराने की जानकारी मिलने पर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!