शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम काशीपुर निवासी रामनिवास कुशवाह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर 15 मई 2026 की रात हुई करीब 24.49 लाख रुपये की चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार 15 मई की रात अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और 1.28 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण सहित कुल 24,49,645 रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह घटना की जानकारी होने पर नरवर थाने में सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया था।
रामनिवास का कहना है कि घटना के कई महीने बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। शिकायत में उन्होंने मिलनलाल, ओमप्रकाश, आकाश, अजय, फैजन और आशीष नामक व्यक्तियों के मोबाइल नंबरों की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच कराने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया है कि नरवर थाना प्रभारी द्वारा उनकी शिकायत पर उचित सुनवाई नहीं की जा रही है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से विशेष जांच टीम गठित कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, चोरी का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।










Be First to Comment