शिवपुरी: पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चल रहे 10 दिवसीय विशेष यातायात अभियान के तहत सोमवार को शिवपुरी पुलिस ने जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 90 वाहनों के चालान किए गए और 45 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति के मार्गदर्शन में यातायात थाना और जिले के सभी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
पुलिस ने आम नागरिकों से हेलमेट, सीट बेल्ट सहित सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। 10 दिवसीय विशेष अभियान के दौरान जिलेभर में लगातार वाहन चेकिंग और चालानी कार्रवाई जारी रहेगी।












Be First to Comment