Press "Enter" to skip to content

पिछोर में डी.एड. और बी.एड. में एडमिशन के नाम पर 30 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के कॉलेज में डी.एड. और बी.एड. में प्रवेश दिलाने के नाम पर छात्र-छात्राओं से करीब 30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर ग्वालियर निवासी प्रमोद शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रमोद शर्मा निवासी ग्राम केरुआ, जिला ग्वालियर, पिछोर के शिवपुरी रोड पर जीआईटीएम (GITM) नाम से कार्यालय संचालित करता था। उसने छात्र-छात्राओं को दतिया, इंदरगढ़ और ग्वालियर के विभिन्न कॉलेजों में डी.एड. एवं बी.एड. में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर उनसे करीब 30 लाख रुपए फीस के रूप में वसूल किए। आरोप है कि आरोपी ने यह राशि संबंधित कॉलेजों में जमा नहीं कराई और न ही छात्रों का प्रवेश कराया।

जब छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों ने रुपए वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करता रहा। पिछले छह माह से उसका मोबाइल बंद है और वह कार्यालय छोड़कर फरार हो गया है। इस कारण दर्जनों छात्रों का एक शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हुआ है। पिछोर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!