Press "Enter" to skip to content

नीलकंठ महादेव मंदिर में तोड़फोड़, पार्वती प्रतिमा खंडित; नंदी-गणेश की मूर्तियां कुएं में फेंकी / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम सिनावल कला स्थित प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया। बदमाशों ने भगवान शिव की प्रतिमा को उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। वहीं माता पार्वती की प्रतिमा खंडित कर दी और नंदी महाराज व भगवान गणेश की प्रतिमाओं को उखाड़कर मंदिर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमाओं को कुएं से बाहर निकलवाया और जांच शुरू की।

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी ग्रामीणों के साथ मंदिर पहुंचे। विहिप जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक ऋषभ सोनी, कमल परिहार, भानु चौबे और कपिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खनियाधाना थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पदाधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी केदार सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!