Press "Enter" to skip to content

देहात पुलिस की कार्रवाई, 100 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले की देहात थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विकास यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गरिमा पेट्रोल पंप के पीछे पुराने खंडहर के पास फोरलेन क्षेत्र में दबिश देकर जयपाल सिंह पुत्र रेशम सिंह ढिल्लन (27) निवासी ग्राम सतेरिया, थाना देहात को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक की कट्टियों में 50-50 लीटर कुल 100 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 284/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास यादव सहित प्रधान आरक्षक दीपचन्द्र, देवेन्द्र सेन, बलवीर सिंह, सचेन्द्र शर्मा, शकील खान तथा आरक्षक अरुण मेवाफरोस, संजय धाकड़, गजेन्द्र, शिवराज हिण्डोलिया और रिंकू शाक्य की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!