Press "Enter" to skip to content

कोलारस पुलिस का एक्शन: अवैध कट्टों के साथ नईम और छोटा शिवहरे गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल / Shivpuri News

शिवपुरी। कोलारस थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध देशी कट्टों और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पहली कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सडैयाबाग मंदिर के पास हाईवे स्थित बंद पड़े जाट बाबा ढाबे के पास घेराबंदी कर नहीम उर्फ नईम (26) पुत्र जमील खान, निवासी पठान मोहल्ला, कोलारस को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात की फिराक में खड़ा था।

वहीं दूसरी कार्रवाई में रामपुर के आगे भड़ौता रोड स्थित पावर हाउस के पास से छोटा शिवहरे (42) पुत्र गोरीशंकर शिवहरे, निवासी ग्राम देहरदा गणेश, थाना कोलारस को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी भी अपराध करने की नीयत से घूम रहा था।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पुनीत बाजपेयी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!