Press "Enter" to skip to content

बदरवास जैकेट के बाद अब मूंगफली, टमाटर और माधव टाइगर रिजर्व भी बनेंगे शिवपुरी की नई पहचान / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मूंगफली, टमाटर और माधव टाइगर रिजर्व को “एक जिला एक उत्पाद” (ओडीओपी) योजना में शामिल करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। इन प्रस्तावों को प्रदेश के नोडल विभाग एमपीआईडीसी को भेज दिया गया है।

बैठक में उद्यानिकी, कृषि, वन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, पर्यटन, मत्स्य, पशुपालन और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। वर्तमान में बदरवास जैकेट पहले से ही शिवपुरी जिले का ओडीओपी उत्पाद है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है।

बैठक में कृषि विभाग ने मूंगफली और उद्यानिकी विभाग ने टमाटर को ओडीओपी में शामिल करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इससे किसानों को बेहतर बाजार, ब्रांडिंग, सरकारी सहायता और प्रसंस्करण इकाइयों के जरिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

वहीं, पर्यटन विभाग ने माधव टाइगर रिजर्व को भी ओडीओपी में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। इससे इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलने, पर्यटकों की संख्या बढ़ने और शिवपुरी को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!