Press "Enter" to skip to content

12 घंटे में लूट का खुलासा: रेलवे स्टेशन के पास दबोचा गया बदमाश, 45 हजार रुपये बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर लूट की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से 45 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं, जबकि वारदात में शामिल उसका साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार सुल्तान सिंह गुर्जर उर्फ गोपाल सिंह ने 29 जुलाई निवासी बम्हारी ने बताया कि 28 जुलाई की रात वह शहर के रोटरी क्लब बायपास के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और धक्का देकर उसकी जेब से 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 30 जुलाई को रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर सुरेंद्र शर्मा उर्फ पंडा (29) निवासी पीएसक्यूलाइन जवाहर कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी विकास उर्फ आकाश बाथम के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व से 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पहले भी चोरी व लूट के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस फरार आरोपी विकास उर्फ आकाश बाथम की तलाश में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!