शिवपुरी। जिले के करेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। धबारा गांव निवासी राम गजेंद्र गुर्जर पर स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर गोलियां चला दीं। हमले में उनके पैर में दो गोलियां लगी हैं।
जानकारी के अनुसार, राम गजेंद्र गुर्जर सुबह घर से दूध देने के लिए निकले थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें करेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
घटना की सूचना मिलते ही करेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और फायरिंग के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्य जुटाकर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।







Be First to Comment