Press "Enter" to skip to content

हेमंत ओझा बने मानव वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष, वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी गठित / Shivpuri News

शिवपुरी। समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय संस्था शिवपुरी मानव वेलफेयर सोसायटी, मध्य प्रदेश की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा को सोसायटी का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश गुप्ता द्वारा पिछले वर्ष किए गए कार्यों के प्रतिवेदन से हुई। इसके बाद कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा ने संस्था का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। संचालक मंडल के सदस्य राजीव भाटिया ने आगामी योजनाओं और गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।

नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत ओझा ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले नवदुर्गा महोत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम को इस वर्ष और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है

अध्यक्ष – हेमंत ओझा, संयोजक – सुधीर राजोरिया (टानू भाई), उपाध्यक्ष – आशीष मित्तल, राजेंद्र राठौर, प्रदीप शर्मा, घनश्याम गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, नवीन गुप्ता एवं सतीश शर्मा, सचिव – किशोर जैमिनी, सह सचिव – रानू रघुवंशी, महामंत्री – राजेश जैन एवं देवेंद्र शर्मा (लल्लू), कोषाध्यक्ष – अंकुर सिंघल, मीडिया प्रभारी – मणिका शर्मा, संगीत संयोजक – अंकित सक्सेना एवं आकांक्षा गौड़ तथा संचालक मंडल में राजेश ठाकुर, संतोष शिवहरे, राजीव भाटिया और मुकेश जैन को शामिल किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!