Press "Enter" to skip to content

बोर की चाबी रखने को लेकर विवाद, जिला अस्पताल की नर्स व उसके पति से मारपीट का आरोप, विवाद में पायल गुम / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के एमएस चौराहा स्थित एक मकान में बोर की चाबी रखने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरियादी राकेश कुमार सोलंकी (48 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी अनीता सोलंकी, जो जिला अस्पताल में नर्स हैं, के साथ कपिल भार्गव के मकान में किराए से रहते हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसी सूरज राठौर और अमन राठौर बोर की चाबी रखने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उनके बाएं गाल और पीठ पर चोटें आईं।

राकेश का आरोप है कि उन्हें बचाने पहुंचीं उनकी पत्नी अनीता सोलंकी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उनके बाएं हाथ के अंगूठे और बाएं पैर की पिंडली में चोट आई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विवाद के दौरान सूरज राठौर की मां और बहन रानी भी मौके पर पहुंच गईं और गाली-गलौज करने लगीं। धक्का-मुक्की और विवाद के दौरान राकेश के बाएं पैर की पायल भी गुम हो गई।

घटना के समय मकान मालिक कपिल भार्गव और रोहित अग्रवाल मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव कराया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!