Press "Enter" to skip to content

राजा की मुड़ेरी के पास ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के राजा की मुड़ेरी के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ऋतिक पुत्र लखन धाकड़ (16) निवासी ग्राम बूडदा, थाना गोवर्धन ट्रैक्टर से शिवपुरी की ओर से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में राजा की मुड़ेरी के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे से बचने के लिए ऋतिक ने ट्रैक्टर से कूदने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे आ गया।

हादसा इतना भीषण था कि ऋतिक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिरसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसा ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने के कारण होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!