Press "Enter" to skip to content

एनएच-46 लुकवासा बायपास पर डीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक गंभीर घायल; डीजल लूटने उमड़ी भीड़ / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के एनएच-46 स्थित लुकवासा बायपास पर सोमवार को डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

टैंकर पलटते ही उसमें भरा डीजल सड़क किनारे फैलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और डिब्बे, केन व अन्य बर्तनों में डीजल भरकर ले जाने लगे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!