Press "Enter" to skip to content

आकाशीय बिजली से मृत दो बालकों के परिजनों को 24 घंटे में 4-4 लाख रुपये की सहायता / Shivpuri News

शिवपुरी। रन्नौद तहसील के ग्राम विजयपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से हुई दो बालकों की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिजनों को 24 घंटे के भीतर 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत हृदयविदारक बताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सर्वे कर नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर के निर्देशों के पालन में राजस्व विभाग ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रकरण तैयार किए। इसके तहत ग्राम विजयपुरा निवासी 16 वर्षीय जसरत आदिवासी तथा ग्राम नसीरा निवासी 12 वर्षीय अभिकेश आदिवासी के परिजनों को प्राकृतिक आपदा राहत प्रावधानों के तहत 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को शासन के नियमानुसार समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!