Press "Enter" to skip to content

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर आदिवासी परिवारों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। पोहरी थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री संबल योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर आदिवासी परिवारों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम अहेरा निवासी कमलफूल आदिवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जाहिद खान और आफताब खान ने खुद को जनपद पंचायत का कर्मचारी बताकर उसकी दिवंगत पत्नी के नाम स्वीकृत मुख्यमंत्री संबल योजना की ₹2 लाख की सहायता राशि दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज लेकर विभिन्न बहानों से कुल ₹25 हजार की ठगी कर ली।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी इसी तरह कई अन्य आदिवासी परिवारों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बना चुके हैं। पहचान छिपाने के लिए वे फर्जी मोबाइल नंबर और मोबाइल फोन का उपयोग करते थे।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रवि चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जाहिद खान (38 वर्ष), निवासी देवरी, हाल किला परिसर पोहरी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं, फरार आरोपी आफताब खान तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। साथ ही अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी रवि चौहान, उप निरीक्षक सीमा धाकड़, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र भगत तथा आरक्षक अरुण जादौन, राजेन्द्र खरे, सुनील धाकड़ और अशोक बिटोलिया ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!