Press "Enter" to skip to content

पति के लापता होने पर महिला ने एसपी से लगाई गुहार, सास-ननद पर लगाए गंभीर आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की गौशाला क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय पूनम बाथम ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर अपने लापता पति की तलाश कराने और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति पिछले तीन दिनों से लापता है और उसे संदेह है कि सास और ननद ने उसे कहीं छिपा रखा है।

पूनम बाथम ने शिकायत में बताया कि उसका पति तीन दिन पहले घर से घूमने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

महिला का आरोप है कि उसकी सास और ननद पति को छिपाए हुए हैं तथा उसे उससे मिलने नहीं दे रहे हैं। इसके साथ ही उसने सास और ननद पर मारपीट करने और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पति की तलाश कराने, ससुराल पक्ष के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे न्याय दिलाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!