Press "Enter" to skip to content

कट्टा निकालकर जान से मारने की कोशिश, कोलारस से लौट रहे पत्रकार का रास्ता रोकने की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के एक पत्रकार ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रास्ता रोककर मारपीट करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, पत्रकार धर्मेंद्र जाटव ने बताया कि 23 जुलाई 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह कोलारस से लौट रहे थे। इसी दौरान ककरवाया से बड़ौदी मार्ग के बीच दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि जैसे ही उन्होंने वाहन रोका, कट्टा अडाकर मारने का प्रयास किया।

पत्रकार का कहना है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल अपनी मोटरसायकिल को तेजी से आगे बढ़ाया और वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद से वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अज्ञात आरोपियों की पहचान की जाए, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!