शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र स्थित हरसी डैम में मंगलवार को एक तेंदुए का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेंदुए का शव डैम के पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
फिलहाल तेंदुए की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। वन विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
हरसी डैम में तेंदुए का शव मिलने की घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।







Be First to Comment