Press "Enter" to skip to content

2500 दो, तभी मिलेगी टीसी, बाल विनय स्कूल पर अभिभावक का गंभीर आरोप, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के एक निजी स्कूल पर छात्र-छात्रा की टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) देने के बदले 2500 रुपये की मांग करने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित पिता ने कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

रेलवे स्टेशन रोड निवासी दिलीप प्रजापति ने शिकायत में बताया कि उनके पुत्र देवांश प्रजापति और पुत्री तन्वी प्रजापति शहर के बाल विनय स्कूल, कमलागंज, बाबू क्वार्टर रोड में पढ़ते हैं। उन्होंने हाल ही में अपना निवास स्थान बदल लिया है और बच्चों का दूसरे विद्यालय में प्रवेश कराना चाहते हैं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने स्कूल की निर्धारित फीस जमा कर दी है। इसके बाद जब उन्होंने दोनों बच्चों की टीसी मांगी तो स्कूल संचालक ने टीसी देने के बदले 2500 रुपये की मांग की। आरोप है कि संचालक ने यह भी कहा कि यदि रुपये नहीं दिए तो टीसी जारी नहीं की जाएगी।

दिलीप प्रजापति का कहना है कि इस कारण उनके दोनों बच्चों का दूसरे स्कूल में प्रवेश नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 2 जुलाई 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी को तथा 7 जुलाई 2026 को जनसुनवाई में भी आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अब एक बार फिर जनसुनवाई में आवेदन देकर उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि संबंधित स्कूल संचालक के खिलाफ टीसी रोकने और कथित रूप से अवैध धनराशि मांगने के मामले में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!