Press "Enter" to skip to content

अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस: गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल की अफीया खान बनीं अंडर-11 बालिका वर्ग की चैंपियन / Shivpuri News

शिवपुरी। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर रविवार, 19 जुलाई 2026 को शिवपुरी खेल परिसर स्थित माधवराव सिंधिया स्टेडियम में ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 74 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी रणनीतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल, शिवपुरी की छात्रा अफीया खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट खेल के लिए उन्हें बेस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

अफीया की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अफीया की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का परिणाम है तथा यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

विद्यालय परिवार ने अफीया खान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिवपुरी और अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!