शिवपुरी। जिले में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत थाना देहात पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 25.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी शिवपुरी के श्मशान घाट रोड पर एक युवक अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर लब्बू उर्फ नन्दू पुत्र प्रीतम कुशवाह (28 वर्ष), निवासी अहीर मोहल्ला, पुरानी शिवपुरी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 25.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। मामले की विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास यादव, उपनिरीक्षक सुमित सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक अरुणकांत शर्मा, दीपचन्द्र, सचेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र सेन, शकील खान तथा आरक्षक महेश लोधी, अरुण मेवाफरोस, प्रमोद कुशवाह, जगदीश सिंह रावत, कौशलेन्द्र रावत, सतेन्द्र सिकरवार, मनोज गौड़ एवं महिला आरक्षक गायत्री मुदगल की सराहनीय भूमिका रही।







Be First to Comment