Press "Enter" to skip to content

बामोरकलां पुलिस का एक्शन: स्कूल-कॉलेजों के पास मनचलों पर शिकंजा, छात्राओं की सुरक्षा के लिए बढ़ी निगरानी / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के खनियांधाना अनुविभाग के बामोरकलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए हैं।

थाना प्रभारी संजय लोधी के नेतृत्व में शिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटरों के आसपास मनचलों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक तेज रफ्तार और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक से स्कूल-कॉलेजों के आसपास चक्कर लगाकर छात्राओं को परेशान कर रहे हैं। शिकायतों के बाद पुलिस ने ऐसे क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ा दी है।

इसके साथ ही 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चल रहे “नशे से दूरी” अभियान के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि छात्राओं को सुरक्षित और निर्भय माहौल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। वहीं, बाजार और मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!